नर्मदा परिक्रमा की तैयारियों को लेकर समिति का विस्तार, जगद्गुरु स्वामी राघव देवाचार्य महाराज बने संरक्षक

जबलपुर। आगामी 23 नवंबर 2026, सोमवार, बैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर महर्षि गौतम आश्रम, गोपालपुर, भेड़ाघाट से आयोजित होने वाली नर्मदा परिक्रमा की तैयारियों के संबंध में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, स्नेह नगर में श्री नर्मदा संकीर्तन परिक्रमा समिति, जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परम पूज्य श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी राघव देवाचार्य जी महाराज को समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया। संकीर्तनाचार्य पंडित मनमोहन दुबे के सानिध्य में संगठनात्मक विस्तार करते हुए 27 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।समिति अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य सौंपे गए हैं। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय, अनुशासन एवं सेवाभाव के साथ कार्य करते हुए इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में योगदान देंगे।   इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी उपाध्यक्ष मोहित तिवारी सचिव देवेंद्र नेमा, पप्पू चौबे, विशाल पंड्या एवं नवनियुक्त पदाधिकारी, संयोजक  संजय गौतम; सह-संयोजक  सत्य प्रकाश नामदेव, उप-संयोजक विवेक अग्रवाल, मुख्य व्यवस्थापक अवधेश खरे, सह-व्यवस्थापक नवीन श्रीवास्तव, प्रशासनिक प्रभारी  शंकर नामदेव,सह-प्रशासनिक प्रभारी शशांक अग्रवाल (राजू), जनसंपर्क अधिकारी  मोहित कुमार लोधी, प्रचार-प्रसार संयोजक देवव्रत सोनी, सह-प्रचार-प्रसार संयोजक पवन साहू, कार्यालय प्रमुख अतुल कुमार पटेल, मंच व्यवस्था प्रमुख अरविंद अग्रवाल, सह-मंच व्यवस्था प्रमुख आकाश अग्रवाल, बैठक में माँ नर्मदा की महिमा, हरिनाम संकीर्तन तथा नदी संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।