जबलपुर/ सार्वजनिक श्री दुर्गा हनुमान मंदिर समिति (सरस्वती कॉलोनी,चेरीताल) के संयोजकत्व में प्रतिपदा की शुभ तिथि शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस बैठकी की प्रातःबेला में,श्री चैतन्य महाप्रभु,राधा नाम संकीर्तन मंडल,सनातनी ग्रुप,मानस संकीर्तन मण्डल,नर्मदा सेवा मिशन,नर्मदा जनजागरण चेतना मण्डल मण्डल,दुर्गा मंदिर महिला भजन मंडली,नर्मदा परिक्रमा समिति आदि अनेक मण्डलों की सहभागिता से पं.वासुदेव शास्त्री,पं.मनमोहन दुबे,पं. देवेंद्र त्रिपाठी,संतोष अग्रहरि के सानिध्य एवं अध्यक्ष देवेंद्र नेमा के मार्गदर्शन में श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण से विशाल संकीर्तन यात्रा,प्रभात फेरी निकाली गयी।जो पारिजात बिल्डिंग,सरस्वती उद्यान,शिवनगर,पंजाब बैंक कॉलोनी,श्री राम मंदिर,नरेश भवन चेरीताल आदि मार्गों से होते हुये पुनःमंदिर प्रांगण पहुँची एवं मातारानी,हनुमान जी की मंगल महाआरती व महाप्रसाद वितरण उपरांत संकीर्तन यात्रा का समापन हुआ। जहां आध्यात्मिक परिधान में भक्तजन मातृशक्ति बाल वृद्ध छोटे छोटे बच्चे उत्साह,उमंग उल्लास पूर्वक सभी जन सुमधुर संकीर्तन के साथ भक्ति रसगंगा थिरक उठे। जय मातादी जयघोष के साथ लगभग 2 कि.मी.लम्बी संकीर्तन यात्रा पूर्ण सुव्यवस्थित और अनुशासित थी।इस अवसर पर अध्यक्ष देवेंद्र नेमा,राजेश शर्मा,नरेंद्र साहू,देवव्रत सोनी,मोहित तिवारी,सुरेन्द्र गिरी,के एल दीक्षित,सत्यप्रकाश नामदेव,अमित विश्नोई,पप्पू चौबे,मंगलसिंह पटेल,पवन साहू,नवीन नेमा,अंकित बहरे,अतुल पटेल,नितिन दुबे,मोहित पटेल,अरविंद शर्मा,राकेश बादल,सत्यप्रकाश सराफ,विशाल पंड्या,आशीष नेमा,संतोष साहू,कल्पना सुहाने,प्रीति गुप्ता,अनिता शर्मा,सरिता नेमा,संगीता ब्यौहार,विनीता खरे,प्रगति गुप्ता,गीता ठाकुर आदि बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भक्तजन उपस्थित रहे।