कैट की नरसिंहपुर बैठक में व्यापारियों की एकजुटता पर हुआ मंथन

नरसिंहपुर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा नरसिंहपुर में आयोजित व्यापारिक बैठक में विभिन्न व्यवसायों से जुड़े व्यापारियों ने सहभागिता की। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने अपने-अपने विचार रखे तथा व्यापार जगत की समस्याओं, चुनौतियों और विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कैट प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी, कैट संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी एवं जबलपुर कैट कोषाध्यक्ष एडवोकेट राजीव नेमा ने व्यापारियों के हितों, संगठन की मजबूती और स्थानीय व्यापार को आगे बढ़ाने के विषय पर अपने विचार रखे।कैट प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी ने व्यापारियों के बीच संगठनात्मक एकता, आपसी संवाद और सामूहिक भागीदारी के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने व्यापारिक हितों को मजबूत करने के लिए सभी व्यवसायों से जुड़े लोगों को संगठन के साथ जोड़ने तथा उनकी समस्याओं को साझा मंच पर उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।कैट संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी ने कहा कि अपने शहर और अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। व्यापार चाहे किसी भी क्षेत्र का हो, व्यापारी छोटा हो या बड़ा, हर व्यवसायी का स्थानीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। सभी व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं को समझना, सुझावों पर चर्चा करना और सामूहिक समाधान की दिशा में काम करना समय की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि “अपना शहर, अपना व्यापार” केवल एक विचार नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापार को मजबूत बनाने और शहर की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने का संकल्प है। जब सभी व्यापारी आपसी सहयोग और समन्वय के साथ आगे बढ़ेंगे, तभी स्थानीय बाजार मजबूत होगा और व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे।जबलपुर कैट कोषाध्यक्ष एडवोकेट राजीव नेमा ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा व्यापारिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए संगठित प्रयासों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।इस बैठक में विशेष रूप से
अनिल राठी — एफएमसीजी व्यवसायी, सुधीर नेमा — एफएमसीजी व्यवसायी,अंकुर कोठारी — किराना व्यावसायी, अखिलेश गुप्ता — सराफा व्यवसायी, कैलाश चावला — सुपरमार्केट व्यवसायी, तिलक नेमा — एफएमसीजी व्यवसायी, अनुराग नेमा — सराफा व्यवसायी, जय वासवानी — शक्कर एवं तेल व्यवसायी, बाबू चावला — एफएमसीजी व्यवसायी, अमित नामदेव -एफएमसीजी व्यवसायी, जितेंद्र वाधवानी — किराना व्यवसायी, माधव दास वासवानी – मिष्ठान व्यवसायी, शरद नेमा — गल्ला व्यवसायी, अभिषेक नेमा — सराफा व्यवसायी, अनुराग नेमा -उर्वरक (खाद)
व्यवसायी, अभिनव शर्मा- एफएमसीजी, व्यावसायी सभी ने मिलकर बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आने वाले समय मेंकैट नरसिंहपुर जिले के सभी व्यापारिक वर्गों को साथ लेकर काम करेगा। इसमें छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा अलग-अलग व्यवसायों से जुड़े सभी लोगों को समान महत्व देते हुए एक मजबूत संगठनात्मक मंच तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के बीच संवाद बढ़ाना, उनकी समस्याओं को सामने लाना, स्थानीय बाजार को प्रोत्साहित करना और सामूहिक प्रयासों से व्यापार के विकास की नई संभावनाएं तलाशना है। बैठक में व्यक्त विचारों से यह संदेश उभरकर सामने आया कि व्यापारिक समुदाय की एकता ही स्थानीय व्यापार की मजबूती और शहर की आर्थिक उन्नति का आधार है।