अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

जबलपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में आगामी 27 दिसंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पोस्टर का रविवार को विमोचन किया गया। कंचन विहार स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य मुनि श्री 108 निष्कम्प सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने सम्मेलन की सफलता की कामना की।पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में महाकौशल-विंध्य रीजन के अध्यक्ष सीए मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील घीया, अतिरिक्त महासचिव प्रदीप ममता एवं प्रवीण जैन सहित मेन ग्रुप से अंशुल शेलजा घीया उपस्थित रहे। नगर ग्रुप की ओर से सुधीर जैन लक्ष्मी, पंकज प्रतिभा, साधना दिलीप एवं अजय निवेदिता ने सहभागिता की। संस्कारधानी ग्रुप की सचिव चित्रा सुनील घीया, अजय निरमा और बाल ब्रह्मचारी  संजय कटंगा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस अवसर पर महाकौशल-विंध्य रीजन को मुनि श्री निष्कम्प सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उपस्थितजनों ने मुनिश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया और सम्मेलन के सफल आयोजन की कामना की।

*योग्य जीवनसाथी के चयन में मिलेगी सहायता*

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन समाज के युवक-युवतियों को योग्य जीवनसाथी के चयन के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से युवक-युवतियों और उनके परिवारों को आपसी परिचय का अवसर मिलता है। साथ ही सामाजिक संपर्क मजबूत होते हैं तथा समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।समाचारों को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान के लिए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन जैन एवं सुबोध कामरेड का अभिनंदन भी किया गया।