जबलपुर। राज्यसभा सांसद विवेक के. तन्खा की अनुशंसा पर सार्थक सेठी को जबलपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है। नियुक्ति पर सार्थक सेठी ने सांसद विवेक के. तन्खा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से रेल यात्रियों की समस्याओं, स्टेशनों पर स्वच्छता, सुरक्षा, ट्रेनों की समयबद्धता और यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को रेल प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।