निहार शान्ति आंवला ने इंदौर में पेश किया अपनी तरह का पहला एआई आधारित साथी

मुंबई, 10 अक्टूबर, 2026: महिलाओं की जिंदगी में हर दिन आने वाले सवालों, फैसलों और अलग-अलग परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, निहार शान्ति आंवला ने ‘शान्ति से पूछो’ पहल शुरू की है। यह पहली तरह की एआई आधारित ब्रांड पहल है, जिसमें तकनीक और इंसानी समझ को साथ लाकर महिलाओं को अपने ‘मजबूत फैसले’ आसानी से लेने में मदद की जा रही है। इस पहल के जरिए ब्रांड ने ‘शान्ति’ नाम का एक डिजिटल साथी पेश किया है, जो महिलाओं को सलाह, भरोसा और एक अलग नजरिया देने में मदद करता है। इस तरह निहार शान्ति आंवला उन शुरुआती ब्रांडों में शामिल हो गया है, जो एआई का इस्तेमाल महिलाओं के लिए एक भरोसा देने वाला साथी तैयार करने में कर रहे हैं, ताकि वे रोजमर्रा की जिंदगी में बेझिझक अपनी बात कह सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।यह पहल इस समझ पर आधारित है कि महिलाएँ अक्सर ऐसे व्यक्ति से सलाह लेना चाहती हैं, जिस पर उन्हें भरोसा हो और जिससे वे खुद को जोड़ सकें, यानि ऐसी जगह जहाँ उन्हें किसी तरह की आलोचना या राय बनाए जाने का डर न हो। इस पहल में एआई के माध्यम से इस तरह की मदद को आसान, व्यक्तिगत और हर समय उपलब्ध बनाया गया है। ग्राहकों की सोच और व्यवहार से जुड़ी गहरी समझ के आधार पर तैयार की गई ‘शान्ति’ को इस तरह बनाया गया है कि वह सहज और अपनेपन के साथ बातचीत कर सके, ताकि यह सामान्य चैटबॉट से आगे बढ़कर लोगों के साथ बेहतर जुड़ाव बना सके। निहार शान्ति आंवला का मानना है कि हर मजबूत महिला अपने जीवन में लिए गए मजबूत फैसलों से बनती है। शान्ति चैटबॉट ऐसे ही पलों में भरोसेमंद साथी बनने के लिए तैयार किया गया है, जो महिलाओं को ज्यादा भरोसे और स्पष्टता के साथ फैसले लेने में मदद करता है।
तकनीक को लोगों की एक वास्तविक जरूरत से जोड़ने वाली यह पहल ग्राहकों की जिंदगी में असली मूल्य जोड़ने वाले समाधान तैयार करने के ब्रांड के प्रयासों को दर्शाती है। इसके माध्यम से ब्रांड ग्राहकों के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने और उनके बीच बेहतर जुड़ाव तैयार करने पर ध्यान दे रहा है।
इस अभियान पर बात करते हुए, विक्रम करवाल, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, मैरिको लिमिटेड, ने कहा, “कई पीढ़ियों से निहार शान्ति आंवला महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी का भरोसेमंद हिस्सा रहा है। ‘शान्ति से पूछो’ इसी विरासत को आगे बढ़ाने वाली पहल है, जिसमें ब्रांड की भूमिका को सिर्फ बालों की देखभाल से जुड़े समाधान देने से आगे बढ़ाकर एक ऐसे भरोसेमंद साथी के रूप में देखा गया है, जिससे महिलाएँ सलाह, भरोसे और हर दिन की मदद के लिए जुड़ सकती हैं। एआई और ग्राहकों की गहरी समझ को साथ लाकर हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि ब्रांड ग्राहकों के साथ ज्यादा व्यक्तिगत और सार्थक रिश्ता कैसे बना सकता है, ताकि भरोसा मजबूत हो, जुड़ाव बढ़े और ब्रांड का उद्देश्य लोगों की जिंदगी में बेहतर तरीके से नजर आए।”
‘शान्ति से पूछो’ के माध्यम से निहार शान्ति आंवला ने अपनी भूमिका को बालों की देखभाल से आगे बढ़ाया है। अब ब्रांड महिलाओं की जिंदगी में एक परिचित नाम से आगे बढ़कर ऐसा साथी बनने की कोशिश कर रहा है, जो उन्हें रोजमर्रा की उलझनों और जिंदगी से जुड़े बड़े फैसलों को ज्यादा भरोसे के साथ लेने में मदद करे।
‘शान्ति से पूछो व्हाट्सऐप बॉट’ के माध्यम से ग्राहक एक आसान और परिचित डिजिटल माध्यम पर शान्ति से बातचीत कर सकते हैं। इसके लिए गूगल पर ‘शान्ति से पूछो’ खोजा जा सकता है या 9004002080 नंबर पर व्हाट्सऐप संदेश भेजा जा सकता है। इसके बाद ग्राहक व्हाट्सऐप पर शान्ति से अपने सवाल पूछ सकते हैं और उसकी डिजिटल दुनिया से जुड़ सकते हैं। शान्ति शिक्षा, उद्यमिता और बालों की देखभाल जैसे कई विषयों और क्षेत्रों से जुड़े सवालों में मदद करने के लिए तैयार की गई है।
।