जबलपुर। गांधी जयंती के अवसर पर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार को विक्टोरिया गांधी टाउन में सामूहिक उपवास किया। यह कार्यक्रम 28 सितंबर से चल रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया गया। उपवास में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
संयुक्त मोर्चा की प्रमुख मांगों में टीईटी परीक्षा का विरोध, ई-अटेंडेंस व्यवस्था बंद करना, पुरानी पेंशन बहाल करना तथा नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ देना शामिल है। शिक्षकों का कहना है कि इन मांगों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन किया जा रहा है और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा है।
सामूहिक उपवास के दौरान अजय सिंह, नितिन अग्रवाल, दीपक पटेल, रतनेश मिश्रा, संध्या अवस्थी, प्रभात जाट, प्रदीप पटेल, माधव पांडे, संतोष तिवारी और आनंद अधिकारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों और शिक्षकों ने सभी साथियों से 4 अक्टूबर को भोपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए सभी शिक्षकों की सहभागिता जरूरी है।