एमपी ट्रांसको भोपाल में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम आयोजित*–

भोपाल lजबलपुर ।राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गतमध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा भोपाल स्थित चांदबड़ परिसर में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्मिकों  ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई में योगदान दिया तथा स्वच्छता का संदेश दिया।

*साफ-सफाई एवं अनुपयोगी सामग्री हटाने पर रहा जोर*–

अभियान के तहत परिसर में साफ-सफाई, कचरा संग्रहण तथा अनुपयोगी पदार्थों एवं सामग्री को हटाने की गतिविधियां संचालित की गईं। बड़ी संख्या में अभियंताओं तथा महिला एवं पुरुष कार्मिकों ने श्रमदान में सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

*स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है : राजेश शांडिल्य*–

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शांडिल्य ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हमारी कार्यसंस्कृति का हिस्सा होना चाहिए। “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” जैसे सामूहिक अभियान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सहभागिता की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।
*अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया संकल्प*–
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता  राजेश शांडिल्य,  प्रदीप राघव, अधीक्षण अभियंता सुधीर नेमा, जे पी रमपुरिया, हितेंद्र वाघमारे कार्यपालन अभियंता अतुल नाबर, विजय देवानी, रवि चौरसिया सहायक अभियंता तुषार मिश्रा, कपिल भार्गव के अलावा शिवम चौकसे, शुभम पाठक आउटसोर्स के माध्यम से सेवा दे रहे कर्मचारियों ने भागीदारी की.कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपने कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।