3 जनवरी 2027 को जबलपुर में होगा दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन

जबलपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 3 जनवरी 2027 को जबलपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के सिलसिले में इंदौर स्थित अनूप भवन में फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में फेडरेशन की परम शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, राष्ट्रीय सलाहकार अमित कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुशील पांड्या तथा निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका का सम्मान किया गया।इस अवसर पर जबलपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की मनुहार पत्रिका दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप संस्कारधानी की सचिव चित्रा घीया एवं महाकौशल-विंध्य रीजन के कोषाध्यक्ष सुनील घीया ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को ससम्मान भेंट की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं ग्रुप सदस्यों को जबलपुर पधारकर राष्ट्रीय अधिवेशन की गरिमा बढ़ाने के लिए आत्मीय निमंत्रण दिया।अधिवेशन को लेकर जबलपुर सहित देशभर के दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सदस्यों में उत्साह का वातावरण है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।