जबलपुर। जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल के आगामी 6 सितंबर को प्रातः 6:00 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर भोपाल पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेंगे, दोपहर 3:00 बजे प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं भोपाल संभागीय स्तर पर सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, 7 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।