जबलपुर। नेत्रदान महादान है और किसी की जिंदगी में रोशनी लौटाने का सबसे बड़ा माध्यम भी। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर के नेत्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर भव्य जागरूकता रैली, शैक्षणिक संगोष्ठी तथा विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से चिकित्सकों, रेजिडेंट्स एवं विद्यार्थियों ने लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करते हुए समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन प्रो. डॉ. नवनीत सक्सेना मुख्य मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा तथा उप-अधीक्षक एवं आईएमए अध्यक्ष डॉ. रिचा शर्मा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए आयोजन को पूर्ण प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया।नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. पदमिनी वरखेड़े के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नेत्रदान के महत्व, जरूरतमंदों तक नेत्र प्रत्यारोपण की पहुंच तथा समाज में नेत्रदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने नेत्रदान से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम को केवल व्याख्यान तक सीमित न रखते हुए पोस्टर, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।पूरे आयोजन की सफलता में नेत्र विभाग की मुख्य फैकल्टी टीम डॉ. यू.पी. दीपांकर, डॉ. बाहुबली जैन, डॉ. ज्योति कनोजे, डॉ. पूजा सिंह एवं डॉ. अर्चना सिंह सहित समस्त रेजिडेंट्स, पैरामेडिकल छात्रों और नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. के.के. पांडे, डॉ. नटवर अग्रवाल, डॉ. राजेश जैन, डॉ. अनिरुद्ध शुक्ला, डॉ. जयदेव सिंह, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. योगिता राज दुबे एवं डॉ. संतोष वरखेड़े भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. पदमिनी वरखेड़े ने आभार व्यक्त किया