गढ़ाफाटक बड़ी महाकाली के दरबार से निकली भव्य ध्वज यात्रा


जबलपुर। गढ़ाफाटक स्थित बड़ी महाकाली मंदिर से अमन-आयुष मित्र मंडली के तत्वावधान में मंगलवार को भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। मां के जयकारों और धार्मिक उत्साह के बीच निकली यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर शारदा देवी माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने मैया के चरणों में ध्वज अर्पित किया। आयोजक अमन ने बताया कि मित्र मंडली द्वारा पिछले पांच वर्षों से लगातार ध्वज यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।ध्वज यात्रा में शहर की सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर की मौजूदगी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शारदा देवी मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान से माता को ध्वज अर्पित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।