कृष्ण एक रूप अनेक में 285 छात्र-छात्राओं ने कृष्ण की चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया

जबलपुर -श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वाधान में जन्माष्टमी के पास अवसर पर इस वर्ष भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र पर जन्माष्टमी के पूर्व विभिन्न मंदिरों में अलग-अलग प्रतियोगिताएं रही हैं। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म और संस्कृति से बच्चों,युवाओं को जोड़कर धर्म के प्रति जागरूक कर सतमार्ग में चलने प्रेरित करना है। इसी क्रम में आज श्री कृष्ण मंदिर गोरखपुर में श्रीमद् जगतगुरु डॉ स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में एवं श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्री श्याम साहनी, गुलशन मखीजा, लकी भाटिया, सुनीता चावला की उपस्थिति में भगवान कृष्ण की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 285 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंग पेंट,कलर पेंसिल से ड्राइंग शीट पर भगवान श्री कृष्ण के मनभावन मनोहारी श्रृंगार के विभिन्न स्वरूपों को उकेरा।
छोटे छोटे हाथों ने गोपाल कृष्ण, बांके बिहारी लाल का इतने सुन्दर चित्रण किया कि हर चित्र सजीव दर्शन करा रहा था।जिसमें से 5 से 8 वर्ष तक का प्रथम पुरस्कार हार्दिक पाहुजा, द्वितीय आराध्या तिवारी, तृतीय आर्यन काछी, सांत्वना मानवी मिश्रा, रूद्रा हेमा को दिया गया एवं 9 ससे 15 वर्ष तक प्रथमअर्जुन, द्वितीय यश, तृतीय हर्षिता, सांत्वना आरुष, नक्श, वंदिनी को दिया गया।
निर्णायक की भूमिका समाजसेवी सुलेखा पंकज छत्रिय, सुधा के के गौतम, डॉ वाणी अहलूवालिया, सानवी पारवानी ने निभाई। इस अवसर पर मीनाक्षी दत्त नंदिता महाजन अंजू भार्गव कविता दुबे, सोनल सेठी इंदुलता प्यासी, रजनी बग्गा सोनल भाटिया, रश्मि भल्ला प्रवेश खेड़ा, रत्नेश मिश्रा, विध्येश भापकर,जगदीश साहनी, का सहयोग रहा।