जबलपुर। जबलपुर सांसद श्री आशीष दुबे के जन्मदिन के अवसर पर भगवान परशुराम वंशज, ब्राह्मण एकता मंच, यादव समाज, यूसीएन केबल ऑपरेटर संघ एवं मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारियों और साथियों ने उनका सम्मान कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पंडित योगेन्द्र दुबे, पवन तिवारी, राम दुबे, संजू कपूर और संजय यादव ने सांसद आशीष दुबे द्वारा पौधरोपण को बढ़ावा देने तथा प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने की पहल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की परंपरा नई पीढ़ी के लिए सकारात्मक संदेश देती है।सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ से अटल उपाध्याय, शेखर मिश्रा, कपिल दुबे, राहुल, अतुल एवं मुकेश सिंह सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। सभी ने सांसद आशीष दुबे के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।