भाजपा जबलपुर महानगर में राहुल तिवारी सह कार्यालय प्रभारी नियुक्त

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर संगठन में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया गया है। महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर द्वारा संगठनात्मक दायित्वों के लिए पदाधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें राहुल तिवारी को सह कार्यालय प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।संगठन में अलग-अलग दायित्वों के लिए कुल छह पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। रवि शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी राजेश रोहरा को कार्यालय प्रभारी, , नरेश चौधरी को सह मीडिया प्रभारी, सुंदर अग्रवाल को जिला प्रवक्ता तथा अनिल सिंह चौहान ‘मोनू’ को जिला प्रचार मंत्री बनाया गया है।इन नियुक्तियों को भाजपा के महानगर संगठन में कामकाज को और व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से कार्यालय और मीडिया से जुड़े दायित्वों में नई नियुक्तियों के जरिए संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों और पार्टी की नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर रहेगा।राहुल तिवारी को सह कार्यालय प्रभारी बनाए जाने को भी संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होता है, जहां कार्यकर्ताओं के समन्वय से लेकर बैठकों, कार्यक्रमों और पार्टी के विभिन्न अभियानों की व्यवस्थाएं संचालित होती हैं।