निराहार उपवास में प्रभु शिव पार्वती का पूजनचार पहर के लगाए हवन

जबलपुर/रविवार  को रात्रि 12 से  राम दातून से मुंह साफ कर  निर्जला व्रतधारी महिलाओं का  तीज निराहार का अखंड उपवास प्रारंभ हो गया, व्रतधारी महिलाओं ने तीजा का व्रत रखते हुए  सुबह 4बजे से स्नान  कर गौरी माता का पूजन शुरू कर दिया। अधिकतर घरों में व्रतधारी महिलाओं ने शाम को फुलहरा बांधकर, रेत के भोले नाथ की मूर्ति बना कर पूजन किया। छिटवा में फल, माता जी का श्रृंगार, गुझिया, नारियल, खुरमा, पकवान रखकर भोग लगाकर कन्याओं और पूजन करने वाले ब्राह्मणों को अर्पित किए।रात्रि में उपवास करने वाली महिलाओं ने चार पहर का हवन लगा कर उपवास पूरा किया। पूजन में श्री मति संतोष बाई, श्री मति सुमन उपाध्याय, मनीषा उपाध्याय, खुशबू उपाध्याय, सविता उपाध्याय उपस्थित रहीं।
अटल उपाध्याय