वसुंधरा कॉलोनी चेरीताल में वरिष्ठ शिक्षक सम्मान

जबलपुर -भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य का अमूल्य रिश्ता है।शिक्षक सिर्फ व्यवहारिक ज्ञान नहीं देते अपितु जीवन में हर पल आवश्यक संस्कार और तौर तरीकों को व्यवस्थित रूप से दिनचर्या में शामिल करना सीखते हैं। शिक्षक से मिले जीवन मंत्र हर छात्र को सफलता के सोपान पर पहुंचाते हैं। विकासशील भारत को विकसित बनाने में शिक्षकों का अभूतपूर्व योगदान है। भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में शिक्षकों द्वारा शिक्षित युवाओं, विद्यार्थियों का ही सहयोग है उक्त उद्गार सांसद आशीष दुबे, पार्षद प्रतिभा भापकर, चमन श्रीवास्तव,ने वसुंधरा विकास समिति वसुंधरा कॉलोनी चेरीताल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में व्यक्त किए।शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक वयोवृद्ध हीराबाई सोनी,श्री मैनेजर ओझा, प्रतिभा दुबे,आशा यादव, दीप्ति ठाकुर,आलोक चनपुरिया, आर के सोनी, श्याम सोनी, ममता खरे, वंदना वर्मा, दवे, नीरज दुबे,सहित योग में खेलों इंडिया स्वर्ण पदक विजेता मैथिली मटोलिया का भी अभिनंदन किया।सांसद, पार्षद का विशेष रूप से अभिनंदन पत्र, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर के बी दुबे, सुनील श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, विवेक खरे, गौरव श्रीवास्तव,
नरेंद्र साहू,गुलाब चौकसे, कैलाश नेमा, डी पी मिश्रा, ममता श्रीवास्तव,कल्पना तिवारी, राहुल जैन,नरेंद्र खरे, अक्षांश श्रीवास्तव, आर के राजमिस्त्री, सीताराम नेमा, अनिल ठाकुर, प्रशांत महानूर, शैलेश पटेल, ब्रजेश नेमा ,अंबर दुबे, महेश बागरी, श्रेय अग्रवाल, निशांत गुलाबवानी, नितिन पांडे, वैभव मांडले, योगेश बिलोहा, संकल्प पाठक, रनेश खरे,  हेमंत दवे, नितिन नामदेव, शंकर चौधरी, सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,
वसुंधरा कॉलोनी रहवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।