महफिल-ए-मुशायरा में विविध रचनाओं ने बांधा समां

[मुम्बई से शामी एम इरफ़ान की रिपोर्ट]

ं मुंबई । चित्रनगरी संवाद मंच, मुंबई की ओर से रविवार, 6 सितंबर 2026 को गोरेगांव स्थित केशव गोरे स्मारक ट्रस्ट के मृणालताई हॉल में ‘महफ़िल-ए-मुशायरा’ का आयोजन किया गया। मुशायरे में विभिन्न भावभूमि की कविताओं और गजलों की प्रस्तुतियों ने साहित्यप्रेमियों को आकर्षित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि देवमणि पांडेय ने की, जबकि संचालन नवीन जोशी ‘नवा’ ने किया। मुशायरे में देवमणि पांडेय, नवीन जोशी ‘नवा’, सावन शुक्ला, किरन सोनी, श्रेयांश मिश्रा, ज़ीशान ‘साहिर’, रितिका ‘रीत’, अनिरुद्ध ‘मुंतज़िर’, सौरभ गौतम, शत्रुघ्न कुमार, नीरज नीर, पूनम विश्वकर्मा और कृष्णा गौतम ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।कार्यक्रम में कृष्णा गौतम की गजल प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने अपनी गजल को तरन्नुम में एक नए अंदाज के साथ प्रस्तुत किया। उनकी गायकी में लीजेंड सिंगर के.एल. सहगल की शैली की झलक ने श्रोताओं को उनकी गायिकी की याद दिला दी। प्रस्तुति को श्रोताओं ने खूब सराहा और तालियों से उत्साहवर्धन किया।मुशायरे में प्रस्तुत विविधरंगी रचनाओं को श्रोताओं की सराहना मिली। काव्य और शायरी की प्रस्तुतियों के दौरान मृणालताई हॉल में साहित्यिक माहौल बना रहा।आयोजन में डॉ. मधुबाला शुक्ला, कवयित्री अनामिका प्रवीण शर्मा, गाजी मोईन, सोनू पाहुजा, और पत्रकार शामी एम. इरफान की उपस्थिति रही। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।चित्रनगरी संवाद मंच की ओर से आयोजित इस साहित्यिक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यूट्यूब के ‘कैफे बॉलीवुड’ चैनल पर भी किया गया, जिससे मुंबई से बाहर के साहित्यप्रेमियों को भी कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से जुड़ने का अवसर मिला।

विविध रचनाओं, प्रभावी प्रस्तुतियों और रचनाकारों की सहभागिता के चलते ‘महफ़िल-ए-मुशायरा’ साहित्यप्रेमियों के लिए उल्लेखनीय आयोजन रहा।
[मुम्बई से शामी एम इरफ़ान की रिपोर्ट]