जबलपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल, जबलपुर (रामपुर) द्वारा संचालित बालक मंदिर शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के के जी व पालना घर के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जन्माष्टमी उत्सव को उल्लासपूर्ण बना दिया। फैंसी ड्रेस में बच्चों ने कृष्ण, राधा, मीरा, बनकर सभी का मन मोहा। इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ अंजना तिवारी द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
श्री कृष्ण जी के जीवन से प्रेरणा लें -डॉक्टर अंजना तिवारी ……..
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल एवं विद्यालय की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती अंजना तिवारी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने तथा शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी आत्मसात करने का संदेश दिया।
ये पदाधिकारी रहे उपस्थित………
कार्यक्रम में बालक मंदिर शाला प्रबंध समिति पदाधिकारी श्रीमती वंदना गायकवाड, श्रीमती भारती वर्मा श्रीमती,राजेश्वरी कुशवाहा, पालना घर इंचार्ज श्रीमती संध्या कर्नाड, प्रभारी प्राचार्या,शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन शिक्षिका श्रीमती कविता विरूटकर द्वारा किया गया की।
ये बच्चे रहे विजेता…………
फैंसी ड्रेस और नृत्य मुकाबले में अनन्या कुशवाहा, वर्णिका भदोरिया कार्तिक चौधरी राजवीर बहन मिस्ट्री समुन्द्रे,अनन्या यादव, एवं पालना घर से प्रणव झा, जिज्ञांस मगरैया,सोहन सनोडिया, विजेता रहे जिन्हें पुरस्कृत किया गया।