पीडब्ल्यू डी संभाग क्रमांक एक में ध्वजारोहण

  जबलपुर / 15 अगस्त के पावन अवसर पर लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक एक के कार्यपालन यंत्री श्री आकाश खरे द्वारा ध्वजारोहण किया, कार्यालय के समस्त कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय गान का गायन किया गया, वीर सपूतों को नमन किया गया। आकाश खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि  15 अगस्त 1947 को हमारा देश लगभग 200 वर्षों की ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था। इस स्वतंत्रता के लिए  असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष और बलिदान दिया। यह दिन हमें अपने वीर शहीदों के त्याग और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। हमारा दायित्व है कि हम ईमानदारी, मेहनत और आपसी भाईचारे के साथ देश की प्रगति में योगदान दें।  मंचासीन अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर दुबे, मनीष ठाकुर, रोहित शाहू, लेखा अधिकारी मीणा जी, नितिन सेलेट,अटल उपाध्याय, अखिलेश वर्मा, संजय मजूमदार, श्री मति मुक्ता ठोसर, श्री मति रीता रानी, अनुराग गुप्ता, सुशील गुप्ता, प्रशांत तिवारी ने वीर सपूतों की गाथा व्यक्त की गई। कार्यक्रम का संचालन अटल उपाध्याय द्वारा किया गया।