11 किलो गांजा के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

जबलपुर। बरगी बायपास स्थित नेचर ढाबा के सामने क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक और युवती को 11 किलो 184 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 5 लाख 59 हजार 200 रुपये बताई गई है।क्राइम ब्रांच के थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा के   अनुसार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय हिमांशु बावरिया निवासी गोरखपुर और 19 वर्षी संध्या सरोते निवासी डिंडौरी, हाल गोरखपुर के रूप में हुई है। दोनों संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर खड़े थे। तलाशी लेने पर दोनों के बैग से तीन-तीन पैकेट में गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने गांजा के साथ दो बैग, दो कंबल और एक मोबाइल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गांजा कहां से और किससे लाया गया, इसकी जांच की जा रही है।कार्रवाई में क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस की टीम की भूमिका रही।