जबलपुर। संस्कार कांवड़ यात्रा और गुप्तेश्वर शाही सवारी के मद्देनजर 10 अगस्त, श्रावण मास के दूसरे सोमवार को नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों में अवकाश रहेगा। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को होने वाली संभावित यातायात परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे ने आदेश जारी कर दिया है| गौरतलब है कि कांवड यात्रा सुबह 7 बजे गौरीघाट स्थित सिद्धघाट से शुरू होगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए पनागर तहसील के ग्राम मटामर स्थित भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ मंदिर कैलाशधाम पहुंचेगी। इसके ठीक बाद गुप्तेश्वर महादेव भगवान की शाही सवारी यात्रा इसी मार्ग से निकलेगी| स्कूलों में अवकाश के कारण छूटे पाठ्यक्रम की भरपाई अन्य कार्यदिवसों में अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर की जाएगी।