जबलपुर। संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर गढ़ा निवासी 60 वर्षीय दुर्गा दासी ने निधन के बाद अपना शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के लिए दान कर मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए पति तुलसी दास ने पार्थिव देह नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज को सौंप दी।मेडिकल कॉलेज में दुर्गा दासी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने कहा कि देहदान से करीब 250 मेडिकल विद्यार्थियों के प्रशिक्षण में सहायता मिलेगी। उन्होंने परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।