जबलपुर। करणी सेना परिवार द्वारा रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन को नई दिशा देने तथा उसे अधिक मजबूत बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री किरण तोमर उपस्थित रहीं। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए पदाधिकारियों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विंध्य संभाग अध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष दिव्या चौहान, रत्ना राजपूत, स्मिता बेस, श्रुति सिंह, सुशीला सिंह, रागिनी ठाकुर, रजनी सिंह, नेहा राजपूत, सविता सिंह, रीता सिंह, कंचन सिंह, जूही सिंह, आशा ठाकुर, प्रांजलि सिंह, बीना सिंह, मंजूलता सिंह, देविका सिंह, सुमन रानी सिंह, चंदा सिंह, खुशबू सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा संगठन को मजबूत करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।