संत रामपाल महाराज के शिष्य का देहदान

:रोहतक/ जबलपुर संभाग के जिले कटनी शिवनगर निवासी कोदूलाल कुशवाहा के निधन के बाद उनके परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनका पार्थिव शरीर पीजीआई रोहतक में देहदान किया। परिजनों के अनुसार वे संत रामपाल जी महाराज के शिष्य थे और मानव सेवा की भावना से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया गया।पुत्री उमा कुशवाहा और पुत्र प्रकाश कुशवाहा सहित पूरे परिवार की सहमति से देहदान की प्रक्रिया पूरी की गई। पार्थिव शरीर मेडिकल शिक्षा एवं शोध कार्य के लिए संस्थान को समर्पित किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा और समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।