जबलपुर, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर महाकौशल-विंध्य रीजन द्वारा राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत “हमारा अभियान – एक वृक्ष सौ पुत्रों समान” एवं “वसुंधरा को करें हरा-भरा और सुरक्षित” संकल्प के साथ भव्य पर्यावरणजन-जागरण रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन के मुख्य आतिथ्य में एवं चक्रेश मोदी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर फेडरेशन एवं महाकौशल-विंध्य रीजन के पदाधिकारी, विभिन्न सोशल ग्रुप के अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में दंपत्ति सदस्य उपस्थित रहे। पर्यावरण जन-जागरण रैली बोर्डिंग जैन मंदिर से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक के मुख्य द्वार तक निकाली गई। रैली के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसके उपरांत शहीद स्मारक परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन द्वारा बताया कि राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण अभियान का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, अधिकाधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं सर्वश्री विनय जैन,अजीत नायक, संतोष जैन, आभा जैन, चित्रा घीया , संजय चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो धरती को हरित एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय रीजन अध्यक्ष मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील घिया, पर्यावरण रैली प्रभारी प्रवीण सिंघई तथा वृक्षारोपण प्रभारी प्रदीप जैन के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्री सुरेंद्र जैन एवं राविज जैन ने स्वादिष्ट स्वल्पाहार की व्यवस्था की।
जबलपुर मेन ग्रुप के निवर्तमान अध्यक्ष मुल्कराज अंजली बादशा द्वारा जामुन और अमरूद के 12 पौधे उपलब्ध कराने में सहयोग किया ।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने सपत्नीक अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में निरंतर जन-जागरण चलाने का संकल्प लिया।