मैहर पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का साहू महिला मंडल ने किया स्वागत

जबलपुर। छिंदवाड़ा से मेहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर के दर्शन के लिए सांसद विवेक साहू (बंटी भैया) के नेतृत्व में निकले 251 सदस्यीय पदयात्री दल का जबलपुर बाईपास पहुंचने पर साहू महिला मंडल ने आत्मीय स्वागत किया। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा भाजपा नेत्री श्रीमती आभा  साहू के नेतृत्व में महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया।

स्वागत के बाद साहू महिला मंडल की सदस्याएं भी पदयात्री दल के साथ करीब छह किलोमीटर तक पैदल चलीं और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। बारिश के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम में श्रीमती रानी साहू, एकता साहू, रेखा साहू, सीमा साहू, राशि साहू, पूजा साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

बारिश में भी नहीं टूटा उत्साह

बरसात के बावजूद स्वागत कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने सांसद विवेक साहू और पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उनकी सफल यात्रा की कामना की।