जबलपुर। शहर के प्रतिष्ठित क्राइस्ट चर्च स्कूल परिसर में एक मासूम छात्र को सांप के काटने की घटना सामने आई है। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि कक्षा सातवीं का 12 वर्षीय अमजद खान रोज की तरह स्कूल गया था| मैदान में भोजन अवकाश के दौरान बच्चे खेल रहे थे इसी दौरान झाड़ियों में छुपे एक सांप ने उसे डस लिया| बच्चा दर्द से कराह उठा, उसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल विक्टोरिया ले जाया गया| डॉक्टरों के इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है| बहरहाल इस घटना ने स्कूलों में बच्चों के लिए सुरक्षा व मैदानों की साफ सफाई पर गंभीर सवाल पैदा कर दिया और यह भी संदेश दिया कि झाड़ फूंक अंधविश्वास के लिए समय बरबाद न करे, अस्पताल में ही सटीक इलाज जान बचाने में सहायक है|
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर में स्कूल में बच्चा खेल रहा था| इसी दौरान 12 वर्षीय छात्र अमजद खान को किसी जहरीले जीव ने काट लिया| बच्चों ने देखा सांप था| अमजद के चीखने चिल्लाने पर स्कूल में हड़कंप मच गया। टीचर्स और स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे और छात्र को तत्काल जिला अस्पताल विक्टोरिया में भर्ती कराया गया।
बच्चे की हालत स्थिर……
जिला अस्पताल के डॉक्टर ब्रजेश ने बताया कि बच्चे के पैर में सांप के दांतों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे| यद्यपि रक्तस्त्राव और सूजन जैसे लक्षण नहीं थे| बच्चे के खून के थक्के (ब्लडकोकुलेशन) जमने की जांच कराई गई तो रिपोर्ट असामान्य आई| लिहाजा बच्चे को तुरंत एनटी स्नेक वीनम (एएसबी) इंजेक्शन दिया गया| 20 मिनिट के होल ब्ल्डकोकुलेशन ब्ल्ड कोबुलेट नहीं हुआ तो तुरंत उसे फिर एनटी स्नेक वीनम दिया गया| उसके 6 घंटे बाद बच्चे की हालत में सुधार आ गया| फिलहाल अमजद खतरे से बाहर है|
अभिभावकों में दहशत………
घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है। कई अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से परिसर को पूरी तरह सुरक्षित करने की मांग की है। स्कूल ने 2 दिन के लिए प्रभावित कक्षाओं को बंद कर दिया है।
प्रशासन अलर्ट……….
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को परिसर की साफ-सफाई रखने और बच्चों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। सर्पदंश की स्थिति में तुरंत 108 पर कॉल कर अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी गई है।