जबलपुर। प्रथम अंश फाउंडेशन द्वारा इनाली फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से 15 एवं 16 अगस्त को जबलपुर में दो दिवसीय नि:शुल्क इलेक्ट्रॉनिक हाथ (रोबोटिक हैंड) कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में चयनित दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित इलेक्ट्रॉनिक हाथ पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।पत्रकार वार्ता में फाउंडेशन के अध्यक्ष राघवेंद्र दत्त तिवारी (रघु तिवारी) ने बताया कि संस्था का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहयोग देना है। उन्होंने बताया कि कैंप का लाभ जबलपुर सहित महाकौशल क्षेत्र के जरूरतमंद दिव्यांग उठा सकेंगे। सीमित सीटों के कारण अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है।इस अवसर पर संस्था के संरक्षक शांतनु सोनकर, लीगल एडवाइज़र पराग रैकवार, सचिन कुमार राजपूत, प्रेम, दीपेश राय एवं अमित पंडित भी उपस्थित रहे।संस्था ने आमजन से अपील की है कि जिन दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ की आवश्यकता है, वे समय रहते पंजीकरण कर इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाएं।