कटनी में किसना के नए एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभकटनी में किसना के नए एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ

कटनी, मध्य प्रदेश, 11 जून, 2026: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने मध्य प्रदेश के कटनी में अपने 10वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया है। जबलपुर रोड स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास खुले इस नए शोरूम का उद्घाटन समारोह में किसना के सीईओ श्री पराग शाह, फ्रेंचाइज़ पार्टनर श्री रजनीकांत बजाज और श्री मनीष अग्रवाल के साथ अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर ने क्षेत्र में किसना की मजबूत होती पहचान और मौजूदगी को और बढ़ाया।शोरूम के उद्घाटन को खास बनाने के लिए किसना अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स भी लेकर आया है। ग्राहक डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक और गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, खरीदारी करने वाले पहले 100 ग्राहकों को हर खरीदारी पर एक चाँदी का सिक्का भी उपहार में दिया जाएगा। वहीं, पुराने सोने के बदले डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर ग्राहकों को 105 प्रतिशत तक का एक्सचेंज मूल्य मिलेगा।

इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “मध्य प्रदेश में हमारे 10वें एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन किसना की मजबूत विकास यात्रा और देशभर में विस्तार की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कटनी एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहाँ अपार संभावनाएँ हैं। यह नया शोरूम हमें ‘हर घर किसना’ के अपने लक्ष्य के और करीब ले जाता है, ताकि देश के हर परिवार तक भरोसेमंद और बेहतरीन डायमंड ज्वेलरी की पहुँच हो सके।”

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा, “कटनी में शोरूम की शुरुआत हमारी विस्तार यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। देशभर में अपनी उपस्थिति के विस्तार के साथ हमारा फोकस ग्राहकों को खूबसूरती से तैयार की गई भरोसेमंद डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी उपलब्ध कराने पर है। हमारा प्रयास है कि किसना कटनी के ग्राहकों की हर खुशी और खास मौके का पसंदीदा ज्वेलरी ब्रांड बने।”

किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स श्री रजनीकांत बजाज एवं श्री मनीष अग्रवाल ने कहा, “किसना के साथ जुड़ना ऐसे ब्रांड का हिस्सा बनने का अवसर है, जो भारत में ज्वेलरी रिटेल कारोबार को नई पहचान दे रहा है। हमें खुशी है कि हम कटनी के ग्राहकों के लिए इस भरोसेमंद ब्रांड की पेशकश कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य ग्राहकों को बेहतरीन खरीदारी अनुभव के साथ ऐसी डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी उपलब्ध कराना है, जो उनके जीवन के हर खास पल को और यादगार बना सके।”

समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की सोच के तहत किसना ने शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में वृक्षारोपण किया, स्वच्छता अभियान चलाया गया और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया


किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के बारे में
वर्ष 2005 में स्थापित किसना, हरि कृष्णा ग्रुप का प्रमुख डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है। ‘हर घर किसना’ के विजन के साथ आगे बढ़ते हुए, ब्रांड ने देश के 28 राज्यों में 1,500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स का मजबूत नेटवर्क तैयार किया है। वर्तमान में, देशभर में किसना के 154 एक्सक्लूसिव शोरूम्स हैं।
खदानों से लेकर ग्राहकों तक नैतिक और पारदर्शी तरीके से प्राप्त किए गए हीरों के साथ किसना अपने ग्राहकों को आकर्षक और खास डिज़ाइन्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराता है। ब्रांड के प्रोडक्ट्स में अंगूठियाँ, ईयररिंग्स, पेंडेंट, मंगलसूत्र, नेकलेस, चूड़ियाँ, ब्रेसलेट, नोज पिन और पुरुषों के लिए विशेष ज्वेलरी शामिल हैं। ये सभी आभूषण 9 कैरेट, 14 कैरेट, 18 कैरेट और 24 कैरेट सोने में उपलब्ध हैं तथा 100 प्रतिशत आईजीआई प्रमाणित और बीआईएस हॉलमार्क युक्त हैं।

कंपनी डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90 प्रतिशत बायबैक और 95 प्रतिशत एक्सचेंज सुविधा भी प्रदान करती है, जिससे ग्राहकों को बेहतर मूल्य और अतिरिक्त भरोसा मिलता है।

किसना का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी ग्राहकों को सुविधाजनक और भरोसेमंद खरीदारी का अनुभव प्रदान करता है। यहां ग्राहक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के नवीनतम डिज़ाइन्स को आसानी से देख और खरीद सकते हैं। महिलाओं के लिए डायमंड ईयररिंग्स, डायमंड पेंडेंट, डायमंड रिंग्स और पुरुषों के लिए आकर्षक डायमंड रिंग्स सहित कई बेहतरीन डिज़ाइन्स उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए www.kisna.com पर विजिट किया जा सकता है।