आर० एल० वर्मा बने लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता


जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार आर० एल० वर्मा, प्रभारी मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, जबलपुर परिक्षेत्र जबलपुर को प्रभारी प्रमुख अभियंता, म०प्र० लोक निर्माण विभाग, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। प्रमुख अभियंता पद पर नियुक्त होने पर लोक निर्माण विभाग भवन अधीक्षण यंत्री शिवेंद्र सिंह, कार्यपालन यंत्री हृदेश आर्य, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, जी पी द्विवेदी, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, बाल्मीक साकेत, पियूष, लल्लू, राजा राम डेहरिया, राजेंद्र त्रिपाठी, ठेकेदार अतुल खरे, तजिंदर सिंह अमोलक, संदीप पटेल, अजय आनंद, नितिन पंथ ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।