जबलपुर । मप्र राज्य कर्मचारी संघ की मांग मंजूर करते हुए राज्य शिक्षा केंद्र ने भीषण गर्मी के मद्देनजर 1 जून से प्रारंभ होने वाली 5वीं, 8वीं की द्वितीय परीक्षा का टाईम टेबिल संशोधित कर दिया है| अब 16 जून से 23 जून तक परीक्षाएं होगी और मूल्यांकन कार्य 24 से 28 जून तक होगा। यहां उल्लेखनीय है कि विगत दिवस मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला शाखा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे के मार्गदर्शन में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय के नाम का मांग पत्र प्रेषित किया था| मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अनिल भार्गव जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने छात्रों का अवकाश 15 जून तक होने की जानकारी प्रेषित की थी,संघ की मांग के अनुसार परीक्षा में संशोधन हो गया है। इससे प्रदेश शासन की योजना का लाभ हज़ारों बच्चों एवं शिक्षकों को प्राप्त होगा। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, विवेक राजा राम डेहरिया, अर्जुन सोमवंशी, बीरेंद्र तिवारी , राजू मस्के ने संशोधित आदेश जारी होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संचालक राज्य शिक्षा केंद्र राजेंद्र सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया|