भोपाल / शहरवासियों के लिए प्राचीन भारतीय कला को सीखने और आत्मनिर्भर बनने का एक बेहतरीन अवसर आया है। सर्च एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसाइटी, भोपाल द्वारा ढोकरा आर्ट की निशुल्क वर्कशॉप का चौथा बैच 25 मई 2026, सोमवार से शुरू किया गया।
*क्या है ढोकरा (भरेवा ) आर्ट?* ढोकरा आर्ट लगभग 4000 साल पुरानी मेटल कास्टिंग कला है, जो भारत की प्रमुख आदिवासी कलाओं में से एक है। इस कला के माध्यम से पीतल और कांसे से देवी-देवताओं, जानवरों और रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं बनाई जाती हैं। आज के दौर में यह कला न सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि स्वरोजगार का सशक्त माध्यम भी बन चुकी है।
*वर्कशॉप की मुख्य विशेषताएं:*
आयोजक डॉ. राजीव जैन ने बताया कि यह वर्कशॉप पूरी तरह निशुल्क है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई शुल्क या छुपा चार्ज नहीं लिया जाएगा। आयोजक सर्च एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसाइटी भोपाल की चेयरपर्सन डॉ मोनिका जैन ने बताया की एक्सपर्ट ट्रेनर श्री बलदेव वाघमारे जिन्हें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया है उनकी टीम के सदस्य प्रतिभागियों को बेसिक से एडवांस लेवल तक ढोकरा आर्ट की बारीकियां सिखा रहे है। ट्रेनिंग पूरी तरह प्रैक्टिकल होगी, जहां हर प्रतिभागी अपने हाथों से ढोकरा प्रोडक्ट बनाना सीखेगा। वर्कशॉप पूरी होने पर संस्था द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जो भविष्य में खुद का व्यवसाय शुरू करने में मददगार होगा।
*कौन ले सकता है हिस्सा?*
इस वर्कशॉप में स्टूडेंट, गृहिणी, कलाकार या कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है जो नई स्किल सीखकर आत्मनिर्भर बनना चाहता है। इसमें उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
*कब और कहां:*
– *बैच शुरू*: 25 मई 2026, सोमवार से
– *समय*: शाम 4 बजे से 6 बजे तक
– *स्थान*: यूपिका कान्वेंट स्कूल, 56/1 A, राजहर्ष कॉलोनी, कोलार रोड, कोलार, वार्ड नंबर 83, कटियार मार्केट, गणेश बेकरी के पास, भोपाल
*सीमित सीटें, तुरंत करें रजिस्ट्रेशन*
हर बैच में केवल 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। एडमिशन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। इच्छुक व्यक्ति अपना नाम, उम्र और मोबाइल नंबर डॉ. राजीव जैन को व्हाट्सएप नंबर 6260458568 पर भेजकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं।
संस्था का उद्देश्य इस प्राचीन कला को संरक्षित करना और लोगों को इससे जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसे में यह वर्कशॉप कला प्रेमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है।