जबलपुर/ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला शाखा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे के मार्गदर्शन में जिले के पदाधिकारियों ने मेल के माध्यम से आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय के नाम का मांग पत्र प्रेषित किया है। पत्र में बताया गया है कि पांचवीं और आठवीं की द्वितीय परीक्षा 1जून से प्रस्तावित है। भीषण गर्मी के प्रकोप से शहर वासी जूझ रहे हैं।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अनिल भार्गव,प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, रजनीश विश्वकर्मा,
जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि इससे शासन की मंशानुसार बच्चों के हित के निर्णय का लाभ अधिक बच्चों को नहीं मिल पाएगा। क्योंकि छात्रों का अवकाश 15 जून तक घोषित है, ऐसे में छात्रों को परीक्षा हेतु बुलाना एक अत्यधिक कठिन कार्य है, पांचवीं और आठवीं की द्वितीय परीक्षा 25 जून से प्रारंभ करने नवीन समय सारणी घोषित होना चाहिए। शिक्षकों के द्वारा ग्रीष्म अवकाश में भी जनगणना का कार्य किया जा रहा है,
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, नरेश शुक्ला, प्रशांत सौंधिया, रजनीश पांडेय, योगेन्द्र मिश्रा, के जी पाठक, सतीश उपाध्याय, विनय नामदेव, अजय दुबे, राजा राम डेहरिया, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, एस पी बाथरे, बृजेश मिश्रा, पंकज दुबे, अजीत वर्मा, योगेश देशमुख, अरुण पटेल नेशासन की योजना का लाभ बच्चों को प्राप्त हो सके इस लिए पांचवीं आठवीं कक्षा की द्वितीय परीक्षा में संशोधन एवं ग्रीष्म अवकाश में 25 जून तक बढ़ाने की मांग की है । जिससे अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके।