कटनी /जिले के बाकल, जिला कटनी स्थित श्री कहान वीतराग जैन ज्ञान चेतना मंडल द्वारा एक दिवसीय विशाल आध्यात्मिक शिविर का आयोजन शुक्रवार, 29 मई 2026 को किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक शिविर में देश-विदेश में ख्याति प्राप्त विद्वान एवं संतजनों का सान्निध्य प्राप्त होगाकार्यक्रम में प्रमुख रूप से देश-विदेश में प्रसिद्ध विद्वान बाल ब्र. सुमतप्रकाश जी (खनियाधाना) अपने प्रेरणादायी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। साथ ही पं. राजेन्द्र कुमार जी जैन (जबलपुर), बाल ब्र. डॉ. मनोज जी (जबलपुर), बाल ब्र. श्रेणिक जी (जबलपुर), बाल ब्र. चर्चिल भैया जी (खनियाधाना), बाल ब्र. महेन्द्र भैया जी (इंदौर) की विशेष उपस्थिति रहेगी।
इस आयोजन की विस्तृत जानकारी जिनधर्म प्रचारक नितिन जैन द्वारा दी गई है।
इस आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार, आत्मकल्याण एवं वीतरागता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। आयोजन समिति ने समस्त जैन समाज एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।