समाज एकता के साथ लक्ष्य की ओर बढ़े: केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू

जबलपुर । केन्द्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने यहां कहा कि साहू समाज चहुमुखी विकास करे इसके लिये सामाजिक पदाधिकारियों को आर्थिक सामाजिक और शिक्षा के साथ साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी पूरी एकता और संकल्प के साथ आगे आना होगा.श्री साहू यहां कचनार क्लब में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, छत्तीसगढ़ रायपुर के विधायक संदीप साहू, समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जयदत्त छीर सागर ने भी साहू समाज की एकता और विरासत की जमकर तारीफ की. उन्होंने आधुनिक दौर में बच्चों को शिक्षित बनाने पर बल दिया.
उन्होंने आगे कहा कि साहू समाज ने हमेशा एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया है। आज जबलपुर में मध्य प्रदेश के 52 जिलों और देश के 20 राज्यों से आए प्रतिनिधियों का जमावड़ा इस बात का प्रमाण है। पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे अंतिम व्यक्ति तक संगठन को पहुंचाएं और समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहें। अन्य वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ समाज तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, बेंगलुरु के दिग्गज शामिल हुये | 
कार्यक्रम की शुरुआत माँ कर्मा देवी के पूजन के साथ हुई. राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष आभा साहू और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष आभा साहू और अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने भी बैठक को संबोधित किया. बैठक में  प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आभा दीपक साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश के.साहू, डॉ.हेमराज साहू, अनिल साहू अकेला,  डॉ.पुरुषोत्तम साहू, विजय साहू सहित समाज के  विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित देश भर का साहू समाज एक मंच पर जुटा|  खास बात यह रही कि इस आयोजन में सुषमा साहू,  श्रीमति अर्चना साहू, श्रीमति नम्रता साहू, सरिता साहू, श्रद्धा साहू, नीतू साहू, रंजीत साहू, विजय साहू, दीपक साहू सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही|  कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष आभा साहू ने दो दिवसीय आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्ति किया.