मैहर/ मां कर्मा साहू समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में माई के रसोई के संचालक धीरज पाण्डेय ने छात्र हित में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि किसी भी प्रतिभा का बाधक पैसा नहीं बनने देंगे। प्रतिभावान छात्र छात्राएं खूब पढ़े आगे बढ़े,उनकी पढ़ाई में पैसों की कमी को बाधक नहीं बनने देंगे। मेरे मैहर की हर प्रतिभा अपने माता पिता कुल परिवार का नाम रोशन करे देश प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएं धीरज पाण्डेय के रहते किसी भी प्रतिभावान छात्र छात्रा के सामने पढ़ाई में पैसे को बाधक नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि मैहर माई सरस्वती की नगरी है हम सभी का सौभाग्य है कि इस नगरी में हमे सेवा का मौका मिला,मेरी सभी लोगों से अपील है कि यह मानव तन बार बार नहीं मिलता इसलिए जितना जिससे हो सके जन सेवा के लिए समर्पित करें यही हमारे जीवन की बड़ी उपलब्धि होगी।