सौरज पाण्डेय ने निशुल्क शीतल आरो वाटर प्लांट प्याऊ का किया शुभारंभ

मैहर माई की रसोई के संचालक पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धीरज पाण्डेय जी के सुपुत्र सौरज पाण्डेय ने इस भीषण गर्मी को देखते हुए मां शारदा देवी मंदिर रोड पर मां शारदा यात्री निवास के सामने अपनी निजी भूमि पर आने वाले दर्शनार्थियों श्रद्धालुओं आम जन मानस के लिए निशुल्क शीतल आरो वाटर प्लांट प्याऊ का विधिवत पूजा पाठ करते हुए फीता काटकर प्याऊ का किया उद्घाटन ( शुभारंभ ) आज फिर मानवता की मिसाल पेश किया मैहर शहर में पहले से ही सौरज पांडेय द्वारा मैहर सिविल अस्पताल गेट के सामने और सरला नगर रोड पुरानी कचेहरी के सामने जहा पर दूर दराज से लोगों का आना जाना लगा रहता है इन जगहों पर शीतल आरो वाटर प्याऊ खुलवाकर शीतल आरो वाटर की व्यवस्था कर आम जन के लिए पीने के ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था करते हुए कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। हमारा परिवार वर्षों से माई की सेवा में लगा है। साथ ही हम सब मिलकर माई की रसोई का संचालन भी इस उद्देश्य से करते है कि माई के शहर में कोई भूखा न सोए। आने वाले दर्शनार्थियों को रुकने ठहरने से लेकर भोजन प्रसाद आदि की दिक्कत न हो । सौरज ने बताया कि माई की रसोई में विगत सात वर्षों से भोजन और ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था निर्विघ्न संचालित है। उन्होंने कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है इसे दृष्टिगत रखते हुए हमने हमारी संस्था ने यह निर्णय लिया है कि हम शहर के विभिन्न हिस्सों में प्याऊ खोलकर आम जन को राहत पहुंचाने का कार्य करेंगे जिसके तहत हमने आज शीतल आरो वाटर प्लांट का शुभारंभ किया है जिसके चलते निर्विघ्न सुचारू रूप से हमारे सभी प्याऊ पर शीतल जल उपलब्ध हो सके। सौरज ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा सदमार्ग है