सेवानिवृत्ति तक सरकारी कर्मचारी रहेंगे डिंफेंस इंप्लॉय, एआईडीईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाठक की पत्रकार वार्ता


जबलपुर। ऑल इंडिया डिफेंस इप्लॉय फेडरेशन (एआईडीईएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ने यहां कहा कि मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के बाद डिफेंस सेक्टर के कर्मचारी सेवानिवृत्ति तक सरकारी कर्मचारी ही बने रहेंगे| सरकार ने हाईकोर्ट में आशय का शपथ पत्र भी दिया है| श्री पाठक फेडरेशन के सातवीं बार अध्यक्ष बनने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे| इस दौरान उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आदेश पारित कर दिया गया मगर डीओपीटी द्वारा इसमें विलंब किया जा रहा है इसके खिलाफ दिनांक 28 मई से राष्ट्र व्यापी आंदोलन का शंख नाद किया जाएगा फेडरेशन आगामी 3 सालों में ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग और प्रबल करेगी आउट सोर्सिंग की जगह कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए आंदोलन करेगी|
एआईडीईएफ ने आयुध निर्माणियों के निगमीकरण के बाद छाए अनिश्चितता के बादलों को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी| मद्रास हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले दिए| मद्रास हाई कोर्ट ने सरकार ने एफिडेविड दिया जिसमें कहा गया कि सेवा निवृत तक सरकारी कर्मचारी बने रहेंगे इस मामले को लेकर आंदोलन भी किए गए थे| नेशनल काउंसिल जेसीएम की मीटिंग में कैविनेट सचिव द्वारा कहा गया कि सरकार इस बात की अनुशंसा करेगी कि अनुकंपा नियुक्ति में कोई रोक नहीं होगी और भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी| इस दिशा में फेडरेशन ने कई आंदोलन किए तब जाकर यह सफलता मिली| एआईडीईएफ न केवल कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ता है बल्कि सामाजिक कार्यों में भी आगे रहता हैं हाल ही में बरगी क्रूज हादसे के दौरान फेडरेशन के अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों के लिए आगे हाथ बढ़ाए| आयुध निर्माणी द्वारा एमसीएम से चार्ज मैन प्रमोशन के लिए 8वे वेतन मान में कर्मचारियों के उत्थान के लिए कई सिफारिश की गई, जिसमें मूलवेतन 69 हजार के साथ शिक्षा भत्ता स्नातकोत्तर तक करने की सिफारिश की गई एवं 8वे वेतन मान के चेयरमैन से एआईडीईएफ ने बातचीत अलग से समय मांगा| पत्रकार वार्ता में सगंठन मंत्री अर्नब दास गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य अमरीश सिंह रोहित यादव पुष्पेंद्र सिंह विनय गुप्ता राजा पांडे राकेश दुबे सिमेंद्र रजक विकास यादव मोहन लाल जितेंद्र यादव पी के तिवारी, वीरेंद्र साहू आदि उपस्थित थे|

उत्तम विश्वास प्रदेश के मीडिया प्रभारी नियुक्त……….

पत्रकारावार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ने घोषणा कि ऑल इंडिया डिफेंस इप्लॉय फेडरेशन के उत्तम विश्वास को प्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया|