जबलपुर/शिक्षक संवर्ग को क्रमोन्नति योजना अंतर्गत 12 वर्ष, 24 वर्ष एवं 30 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमोन्नति वेतनमान स्वीकृत किया गया था। राज्य शासन द्वारा सहायक शिक्षकों एवं शिक्षकों तथा नवीन शैक्षणिक संवर्ग के प्राथमिक शिक्षकों एवं माध्यमिक शिक्षकों को निरंतर 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के उपरांत चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान की स्वीकृति की गई है।
निर्देश करीबन दो माह पहले शासन ने जारी कर दिया है लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा क्रमोन्नत मान स्वीकृत अधिकारी के समक्ष प्रकरण आज भी प्रेषित नहीं किए गए हैं।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने बताया है कि क्रमोन्नत वेतन मान स्वीकृत तभी किए जाते है जब पदोन्नति की शर्तों का पालन किया गया हैं। समस्त अभिलेख, 5 वर्षों की सी आर , सेवा पुस्तिका सहित अनुशंसा कर संकुल, प्राचार्य, बी ओ, बी आर, सी, या कार्यालय प्रमुख द्वारा प्रकरण ना भेजे जाने के कारण कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्रमोन्नत वेतन मान पाने वाले कर्मचारियों कर प्रति माह 2 हजार से 5 हजार रुपए तक का लाभ वेतन में लग कर मिलने लगेगा। इसका लाभ दिनांक 1/7/2023 से दिया जाना है विलंब से क्रमोन्नति लगने के कारण उस अवधि का एरियर बनाना पड़ेगा, उसमें भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, कोषालय का अड़ंगा अलग से झेलना पड़ेगा। क्रमोन्नत वेतनमान में सहायक शिक्षक को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान (35 वर्ष उपरांत) रुपये 15600-39100+5400 ग्रेड-पे (सातवें वेतनमान में एल-12) (56100-177500)
शिक्षक (यू.डी.टी.)
15600-39100+7600 ग्रेड-पे (सातवें वेतनमान में एल-14) (79900-211700)
प्राथमिक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक खेल, 15600-39100+5400 ग्रेड-पे
प्राथमिक शिक्षक संगीत, (गायक/ वादन) (सातवें वेतनमान में एल-12)
प्राथमिक शिक्षक संगीत-नृत्य, प्राथमिक (56100-177500)
शिक्षक विज्ञान, प्राथमिक शिक्षक आई.टी.
माध्यमिक शिक्षक, माध्यमिक
खेल, माध्यमिक शिक्षक (गायक/वादन) शिक्षक 15600-39100+7600 ग्रेड-पे संगीत (सातवें वेतनमान में एल-14)
(79900-211700) का दिया जाना है। चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान दिनांक 01.07.2023 से प्रभावशील माना जाएगा। इसी तिथि से कर्मचारियों को एरियर का भुगतान किया जाएगा।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री,नरेश शुक्ला, प्रशांत सौंधिया, राजा राम डेहरिया, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, एस पी बाथरे, बृजेश मिश्रा, पंकज दुबे, अजीत वर्मा, योगेश देशमुख, अरुण पटेल , ने प्रदेश शासन के आदेशानुसार तत्काल क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ समस्त कर्मचारियों को देने की मांग की है

