जबलपुर। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक से आयुध निर्माणी कर्मचारियों के हित में एक निर्णय लिया गया। बैठक में कैबिनेट सचिव द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आयुध निर्माणी कर्मचारियों की डीम्ड डेपुटेशन अवधि को उनकी सेवानिवृत्ति तक बढ़ाया जाएगा। यह निर्णय देशभर के हजारों आयुध निर्माणी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत, सुरक्षा और विश्वास का संदेश लेकर आया है। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (बीपीएमएस) के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह ने यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए इसे कर्मचारियों की एकजुटता, संघर्ष और सतत प्रयासों की सार्थक सफलता बताया।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर आयुध निर्माणी खमरिया कामगार यूनियन के प्रतिनिधियों रूपेश पाठक, राजेंद्र चारडिया, प्रेम लाल सेन, अरुण मिश्रा, अमित चौबे, सतिन शर्मा पंकज मिश्रा, संजय प्रधान ने समस्त कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।