एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एम वी ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर-*

बड़वानी /जबलपुर । मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने बड़वानी जिले की ट्रांसमिशन नेटवर्क को सुदृढ़ता प्रदान करते हुए 220 के वी सबस्टेशन जुलवानिया में 40 एम वी ए  क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊजीकृत किया है।इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से बड़वानी जिले की ट्रांसफार्मेसन कैपेसिटी बढ़कर
2642 एम वी ए की हो गई है।एमपी ट्रांसको के  अधीक्षण अभियंता श्री सुरेंद्र सोलंकी ने बताया किजुलवानिया 220 के वी सबस्टेशन में वर्तमान और भविष्य में बढते लोड को देखते हुए 20 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर दुगनी क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। इस क्षमता वृद्धि से जुलवानिया से जुड़े हजारों घरेलू, कृषि विद्युत उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा अब उन्हें और अधिक गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी।