जबलपुर एक से एक बढ़कर देशी-विदेशी झूले, शीश महल की भुलभुलैया जैसे दर्जनों आकर्षणों से भरी अमर शहीद स्मृति मेले का आज सायंकाल गोलबाजार मैदान में धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी बाबू विश्वमोहन ने कहा यह मेला शहीदों की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने में एक मील की कड़ी है। ऐसे प्रयासों की जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक नित्य निरंजन खंपरिया ने मेले के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संयोजक मंडल के जादूगर एस के निगम ने इस मेले की भावनाओं को शब्द दिए और कहा जब दर्शकों के दिमाग और दिल पर खुशियों की लहर आती है, तो एक सकारात्मक लहर चलती है। इस मेले के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को मोबाइल और नेट की दुनिया से बाहर लाकर स्वस्थ्य, जमीनी भारतीय मनोरंजन से रूबरू करा रहे हैं। इस अवसर पर विजय जायसवाल के अथक प्रयासों का सम्मान किया गया। संचालन राजेश पाठक प्रवीण एवं प्रतुल श्रीवास्तव ने किया। अतिथियों का पगड़ी बंधन व मालाओं से राजीव गुप्ता, विजय नेमा, संतोष नेमा, मनीष जायसवाल, आर के तहगुनिया ने किया। आभार प्रदर्शन लायन नरेंद्र जैन ने किया। ज्ञातव्य रहे कि यह मेला सायंकाल 5:30 से 10: 30 बजे तक आमजन के लिए प्रतिदिन 45 दिनों तक प्रारंभ रहेगा।