जबलपुर। भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और ग्राम्य जीवन की आत्मा कही जाने वाली गौ माता के सम्मान, संरक्षण, संवर्धन तथा गौवंश आधारित अर्थव्यवस्था के पुनरुत्थान के उद्देश्य से “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का शुभारंभ सोमवार को हुआ| अभियान का मुख्य उद्देश्य गौवंश की रक्षा, गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण, गौहत्या पर कठोर नियंत्रण, निराश्रित गौवंश के संरक्षण तथा गौ आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना है।
सोमवार को प्रातः जिला न्यायालय गेट क्रमांक 4 से तहसील कार्यालय तक विशाल जन-जागरण रैली निकाली गई, जिसमें हजारों नागरिकों ने सहभागिता कर गौ माता के सम्मान हेतु अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की। रैली में उपस्थित लोगों ने हाथों में बैनर, तख्तियां और संदेश-पत्र लिए हुए थे, जिन पर “गौ माता राष्ट्र की धरोहर है”, “गौ संरक्षण हमारा कर्तव्य है”, “गौ हत्या बंद करो”, “गौ आधारित कृषि अपनाओ”, “ग्राम विकास का आधार गौवंश” जैसे संदेश अंकित थे।
अभियान का उद्देश्य………….
गौ सम्मान आवाहन अभियान केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि समाज जागरण का व्यापक संकल्प है। निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश के लिए पर्याप्त गौशालाओं की स्थापना। वर्तमान गौशालाओं को आर्थिक, तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग। गौ तस्करी एवं गौ हत्या पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई। किसानों को गौ आधारित जैविक खेती हेतु प्रोत्साहन। गौमूत्र, गोबर और पंचगव्य आधारित उद्योगों को बढ़ावा। युवाओं को गौ सेवा से जोड़ना। शहरी क्षेत्रों में आवारा गौवंश की सुरक्षा और पुनर्वास हैं।
रैली का भव्य आयोजन…………..
रैली में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक एकत्रित होकर जिला न्यायालय गेट क्रमांक 4 पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार, गौ पूजन तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात विशाल रैली तहसील कार्यालय की ओर प्रस्थान हुई।
तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर: पूर्व गौ संवर्धन बोर्ड अध्यक्ष अखिलेश्वरानंद गिरी,महामंडलेश्वर साक्षी देवी, कमलेश पंडित, एड दीपक पटेल,आदित्य तिवारी, गौरव राजपूत , एड शिवा पटेल , प्रशांत तिवारी, राहुल पटेल, रवि मिश्रा,मनीष विश्वकर्मा, हर्ष सोनी सत्यम तिवारी ,मनीष कुचबंदिया, हरि कुचबंदिया उपस्थित रहे ।