भारत ने विज्ञान को माना है विकास का हथियारप्रधानमंत्री के मन की बात का 133वां संस्करण*

जबलपुर। प्रतिमाह के अंतिम रविवार को आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को भाजपा जबलपुर के सभी 1041 बूथों में समस्त पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं एवं आम जनों द्वारा सुना गया।प्रधानमंत्री के ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम को  सांसद श्र आशीष दुबे ने उत्तर विधानसभा के आचार्य श्री विद्यासागर मंडल में,  जिला अध्यक्ष  रत्नेश सोनकर ने पूर्व विधानसभा के मुखर्जी मंडल में, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक ने चन्द्रशेखर आजाद मंडल में, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने स्वामी विवेकानंद मंडल अंतर्गत भाजपा कार्यालय में, विधायक अशोक रोहाणी ने अटलबिहारी बाजपेई मंडल में, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में अपने संबोधन में कहा कि भारत ने हमेशा विज्ञान को विकास का हथियार माना है और आज वैज्ञानिकों की मेहनत से देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बन चुका है।भारत ने हमेशा विज्ञान को केवल शोध तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे देश के विकास और जनकल्याण से जोड़कर आगे बढ़ाया है। कार्यक्रम में उन्होंने विज्ञान आधारित सोच, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले देश के परमाणु वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, जिससे पूरे देश को गर्व हुआ है। 

पीएम मोदी ने कहा कि मई का महीना एक शुभ अवसर के साथ शुरू हो रहा है और कुछ ही दिनों में पूरे देश में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। पीएम मोदी ने देशवासियों को इस पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था। बुद्ध ने सिखाया कि शांति की शुरुआत सबसे पहले अपने भीतर से होती है।

पीएम मोदी ने बताया कि बुद्ध का यह भी संदेश है कि खुद पर विजय पाना ही सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया तनाव और संघर्ष के दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में बुद्ध के विचार और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं और समाज को सही दिशा दिखाते हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने मन की बात के कार्यक्रम में तत्कालिक विषयों से जुड़े अन्य विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को समस्त जिला पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों द्वारा अपने निर्धारित बूथों पर सुना गया।