जबलपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र के नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने और औद्योगिक विकास के लिए मोहनिया में बहुत शीघ्र औद्योगिक केंद्र की स्थापना होगी| जिसका भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव करेंगे| क्षेत्रीय विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने रांझी क्षेत्र के मोहनिया में प्रस्तावित औद्योगिक केंद्र का स्थल निरीक्षण किया। उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक ने परियोजना की बारीकियों को समझा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
25 एकड़ में फैलेगा उद्योग का जाल………..
यह महत्वाकांक्षी परियोजना लगभग 25 एकड़ की विशाल भूमि पर आकार लेने जा रही है। इस औद्योगिक केंद्र की स्थापना से कैंट विधानसभा के परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है “यह सिर्फ एक निर्माण नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र के युवाओं के सपनों की उड़ान है। इस केंद्र के माध्यम से हजारों स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के द्वार खुलेंगे।”
शीघ्र होगा भूमिपूजन………….
बहुत जल्द मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कर-कमलों द्वारा इस केंद्र का भूमिपूजन किया जायेगा। भूमिपूजन के तुरंत बाद निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया जाएगा, ताकि समय सीमा के भीतर युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
स्थल निरीक्षण के अवसर पर विधायक के साथ एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी पार्षद सावित्री शाह, संतोषी ठाकुर अनुराग दहिया, आदि उपस्थित थे।