अन्वेषा जैन ने सीबीएसई 10वीं में 98% अंक लाकर किया ग्वालियर जिले का नाम रोशन

ग्वालियर । शहर की होनहार छात्रा अन्वेषा जैन ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। अन्वेषा दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) ग्वालियर की विद्यार्थी हैं।
      उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, परिजनों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अन्वेषा की मेहनत, लगन और समर्पण ने यह सफलता दिलाई है, जिस पर पूरे विद्यालय परिवार को गर्व है।
       अपनी सफलता पर अन्वेषा ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वह स्कूल के शिक्षकों और अपने परिवारजनों को देती हैं। उन्होंने बताया कि कम समय में भी निरंतरता बनाए रखकर उन्होंने यह परिणाम हासिल किया। साथ ही परीक्षा की तैयारी के दौरान वह सोशल मीडिया से दूर रहीं, जिससे ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली। परिजनों ने अन्वेषा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह इसी तरह मेहनत कर जीवन में नई ऊँचाइयों को छुए और माता-पिता व परिवार का नाम रोशन करती रहे।