जबलपुर। श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 18 अप्रैल शनिवार को ब्राह्मण एकता मंच एवं भगवान परशुराम वंशज के संयुक्त तत्वाधान में मालवीय चौक से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है| आयोजकों की ओर से पंडित वासुदेव शास्त्री, पंडित राम दुबे, पंडित सतीश उपाध्याय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि शोभायात्रा मालवीय चौक से शाम 5 बजे से प्रारंभ होगी, जो सतना बिल्डिंग, लार्ड गंज, घमंडी चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, सराफा बजार होते हुये कोतवाली थाना के सामने पहुंचकर समाप्त होगी। जिसमें 20 झॉकिया तथा 51 प्रतिकात्मक फरसों के साथ वेद पाठी ब्राह्मण, घोंड़े, बधियों पर जीवंत झाँकी, बैल गाड़ी पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा, बैंड शामिल होगी| शोभायात्रा में सासंद आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पाण्डे, पनागर क्षेत्र विधायक सुशील तिवारी (इंदू महाराज) ने बताया शोभायात्रा मार्ग पर भिन्न-भिन्न संस्थाओं के द्वारा मंच लगाकर भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति का पूजन अर्चन एवं सम्मिलित विप्र बंधुओं को मिष्ठान एवं शीतल पेय के साथ स्वागत किया जायेगा। पं. बीरेन्द्र चौबे, पं. सुधीर नायक ने बताया कि समापन स्थल कोतवाली थाने के सामने आगंतुक समस्त बंधुओं, महिलाओं, बच्चियों एवं गणमान्य नागरिकों के भोग भंडारे की व्यावस्था की गई है। इस अवसर पर पं. सतीश उपाध्याय, पं. उमाशंकर दुबे, पं. राम दुबे, श्याम दुबे पं. योगेन्द्र दुबे, सुधीर नायक, पं. सुभाष तिवारी, अमरीष मिश्रा, आयेध्या तिवारी, पं. संतोष दुबे (पंडा) पं. जयकांत दुबे पं. कपिल दुबे पं. विनोद ‘शर्मा, पं. राहुल दुबे, पं. अतुल दुबे, शारंग दुबे, सुजस दुबे आदि उपस्थित रहे|
ब्राह्मण एकता मंच महिला मंडल- श्रीमति गीता शरद तिवारी, श्रीमति रंजना मिश्रा, श्रीमति निशा दुबे, श्रीमति कल्पना मिश्रा, श्रीमति शीवानी दुब श्रीमति दीपशिखा मिश्रा श्रीमति मीनाक्षी मिश्रा श्रीमति अर्पिता दुबे श्रीमति ज्योति दुबे श्रीमति नीतु दबे सुश्री पल्लवी दुबे, अनवेशा, आदि ने सभी विप्रजनों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की हैं|