जीसीएफ में मनाया गया बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह

जबलपुर 14 अप्रैल को निर्माणी का अवकाश होने के कारण निर्माणी में 15 तारीख को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह मनाया गया सर्वप्रथम प्रशासनिक भवन में जीसीएफ के मुख्य महाप्रबंधक श् ऋतुराज द्विवेदी की अध्यक्षता में बाबा साहब के चित्र को माल्यार्पण किया गया साथ ही मुख्य महाप्रबंधक द्वारा बाबा साहब के जीवन के उद्देश्यों का वर्णन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से शिक्षा था उनका कहना था सैद्धांतिक शिक्षा तो मानव स्कूल कॉलेज से प्राप्त करता है पर व्यावहारिक शिक्षा हमेशा समाज के इर्द-गिर्द रहता है उसे ग्रहण करने का ना कोई उम्र होता है ना कोई योग्यता प्रमाण न सर्टिफिकेट बस उसे ग्रहण किया जाता है यह बाबा साहब का उद्देश्य था प्रशासनिक भवन में मुख्य महाप्रबंधक के साथ महाप्रबंधक राहुल चौधरी महाप्रबंधक कुलबीर यादव के साथ मजदूर यूनियन से विनय गुप्ता उत्तम विश्वास कार्य समिति से अमित चंदेल पार्थ ओझा राहुल गुप्ता आशीष विश्वकर्मा विवेक शुक्ला एवं अन्य यूनियन संगठन से राकेश रजक राजेश जम्बुलकर संतराम अजय रजक मनीष चौरसिया कुमार सुजीत इत्यादि  उपस्थित थे मजदूर संघ हथोड़ा कार्यालय में भी बाबा साहब के चित्र में माल्यार्पण कर नारे लगाए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के महामंत्री रोहित यादव द्वारा किया गया इस अवसर पर निर्माणी के विभिन्न अनुभागों में भी कार्यक्रम रहे कहीं फल वितरण किया गया तो कहीं दोपहर में भोजन इत्यादि की व्यवस्था की