जबलपुर। पद्म विभूषण, रामानंदाचार्य जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी के श्रीमुख से गाई गई श्रीराम कथा का समापन हवन-शांति, कन्या-ब्राम्हण भोग-भंडारा के साथ हुआ। आर्युवेद कॉलेज मैदान स्थित कथास्थल अवधपुरी में मंगलवार की सुबह विधि विधान से कथा विधान की पूर्णाहुति हुई। जगद्गुरु स्वामी राघवदेवाचार्य जी की उपस्थिति में आचार्य पं. रोहित दुबे के नेतृत्व में विद्वान पुरोहितों ने धार्मिक विधान संपन्न कराया। सभी 42 समाजो के यजमान, आयोजन समिति, समरसता सेवा संगठन के सदस्यों ने पूजन किया।कथा उपरांत आह्वानित देव प्रतीकों और जवारों का विसर्जन विधि विधान पूर्व मां रेवा में किया गया। आयोजक समरसता सेवा संगठन के आजीवन संस्थापक अध्यक्ष संदीप जैन ‘वैष्णव’ ने समापन अवसर पर मां नर्मदा का पूजन कर उन्हें चुनरी समर्पित की।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार, सचिव पं. अखिल मिश्रा, स्वागत समिति के अध्यक्ष गुलशन माखीजा, समरसता सेवा संगठन के नव मनोनीत अध्यक्ष पवन पांडे, सचिव मनोज सेठ, उज्जवल पचौरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
*सफल आयोजन के लिए माना आभार -..
राम जनम जग मंगल हेतू विषय पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सफल आयोजन पर समरसता सेवा संगठन के आजीवन संस्थापक सदस्य संदीप जैन ‘वैष्णव’ सहित पदाधिकारियों ने सभी यजमानों, नित्यप्रति पधारने वाले संत-महात्माओं, श्रद्धालु श्रोताओं, आयोजन समिति, स्वागत समिति के पदाधिकारियों, सेवाधारियों, समरसता सेवा संगठन के तन-मन-धन से लगे कथा सेवकोंं, जिला-पुलिस प्रशासन, नगर निगम, प्रिंट-इलेक्ट्रानिक मीडिया के बंधुओं सहित सभी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामजी-नर्मदा माई की कृपा और सबका सहयोग न होता तो इतना भव्य, दिव्य और विशाल आयोजन संभव नहीं था। सबके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री जैन ने भविष्य में सभी से ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की है।